Views: 153
0 0
मॉडल कॉलेज में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषयक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मॉडल कॉलेज में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषयक सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन आज

बरहरवा ।राजमहल मॉडल कॉलेज, मुरली में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषय को लेकर एक सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑफलाइन एवं हाइब्रिड माध्यम से आज 27 मई को किया जाएगा। जिसे लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार सिंह के द्वारा बैठक किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों,…

मॉडल कॉलेज में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषयक सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन आज
Read Time:1 Minute, 55 Second
मॉडल कॉलेज में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषयक सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन आज

बरहरवा ।राजमहल मॉडल कॉलेज, मुरली में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषय को लेकर एक सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑफलाइन एवं हाइब्रिड माध्यम से आज 27 मई को किया जाएगा। जिसे लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार सिंह के द्वारा बैठक किया गया।

मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों एवं आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करना और राजमहल की ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्त्वपूर्ण पहाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इस सेमिनार में पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, साहित्यकारों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के लिए प्रो. डॉ. कुनुल कंदीर, कुलपति, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका को मुख्य संरक्षक के रूप में नामित किया गया है।

इस आयोजन में डॉ. रणजीत कुमार सिंह प्राचार्य सह संरक्षक, डॉ. अरविन्द कुमार पांडेय संयोजक, तथा डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. विवेक कुमार महतो को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण को बचाने तथा संरक्षित करने का संदेश भी दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports