latehar
भूमि विवाद से जुड़े तीन समेत अन्य छह मामलों पर हुई सुनवाई

लातेहार। बुधवार को लातेहार जिले के विभिन्न थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन का प्रयास किया गया।
थाना दिवस के दौरान कुल नौ मामले प्राप्त हुए। इनमें भूमि से संबंधित तीन तथा अन्य छह मामले शामिल थे। प्राप्त मामलों में से आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष एक मामले के निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने लोगों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामलों की सुनवाई की। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की।
प्रशासन की ओर से थाना दिवस के माध्यम से भूमि विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान करने पर जोर दिया गया।
![]()





