Views: 166
0 0
बीडीओ ने मयूरकोला पंचायत में विकास योजनाओं का किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बीडीओ ने मयूरकोला पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बरहड़वा, साहेबगंज:बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत मयूरकोला पंचायत में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत सिंचाई कूप, बागवानी योजना समेत कई विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।…

बीडीओ ने मयूरकोला पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Read Time:3 Minute, 29 Second
बीडीओ ने मयूरकोला पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बरहड़वा, साहेबगंज:
बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत मयूरकोला पंचायत में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत सिंचाई कूप, बागवानी योजना समेत कई विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि बिरसा सिंचाई कूप पर बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जो कि अनिवार्य है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब सभी सिंचाई कूपों पर बोर्ड लगवाए जाएं ताकि योजनाओं की पारदर्शिता बनी रहे और ग्रामीणों को यह जानकारी मिले कि किस योजना के तहत कार्य किया गया है।

बीडीओ ने सभी योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या देरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत कर्मियों को चेतावनी दी कि यदि किसी योजना में अनियमितता या देरी पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक योजना की स्थल पर जाकर भौतिक प्रगति की समीक्षा की और लाभुकों से बातचीत कर योजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तव में ज़रूरतमंद लोगों को मिल रहा है या नहीं।

इस अवसर पर मनरेगा बीपीओ जेनी विभा किस्कू, एई फ्रांसिस किस्कू, संबंधित कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधि व मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। बीडीओ ने सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की नियमित निगरानी करने की अपील की।

बीडीओ सन्नी कुमार दास ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रशासनिक निगरानी मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास और पीएम आवास जैसी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने वाली हैं, इसलिए इनकी गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports