स्थानीय समाचार

पिक अप वैन की चपेट में आने से बाइक चालक घायल, रेफर

Views: 123
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
पिक अप वैन की चपेट में आने से बाइक चालक घायल, रेफर

बरहरवा ।बरहेटथाना क्षेत्र अंतर्गत फूलभंगा गांव में एक पिक अप वैन के चपेट में बाइक चालक आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटिया गांव निवासी धनेश्वर तुरी (40), सहित उसके पुत्र गरीब तुरी(10), राजीव तुरी (45) फूलभंगा गांव शादी घर ढोल बजाने जा रहा था। वहीं फूलभंगा गांव के समीप विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार पिक अप वैन आकर जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक धनेश्वर तुरी सहित बाइक में सवार अन्य बाइक सहित गिर गया। वहीं पिक अप वैन घटना के पश्चात भागने का प्रयास किया परन्तु फूलभंगा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शरीफ अंसारी ने महुआ टांड़ के पास गाड़ी पकड़ लिया, पिक वैन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं शरीफ अंसारी ने थाना को सूचना देकर अपना गाड़ी से तीनों घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया।

जहां डॉक्टर बबलू कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में धनेश्वर तुरी गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।


इधर सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस ए एस आई विक्रम बावरी घटनास्थल पहुंचकर वाहन जब्त कर थाना ले आया एवं आगे मामले की छानबीन में जुट गए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button