Views: 161
0 0
सीएचसी प्रभारी ने दो सीएचओ व एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

सीएचसी प्रभारी ने दो सीएचओ व एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन अगले आदेश तक किया बंद

बरहरवा:-पतना प्रखंड के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ का वेतन व एक उपस्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन सीएचसी प्रभारी डॉ समशुह हक ने अगले आदेश तक बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को प्रखंड बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया था। इस क्रम में…

सीएचसी प्रभारी ने दो सीएचओ व एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन अगले आदेश तक किया बंद
Read Time:2 Minute, 5 Second
सीएचसी प्रभारी ने दो सीएचओ व एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन अगले आदेश तक किया बंद

बरहरवा:-पतना प्रखंड के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ का वेतन व एक उपस्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन सीएचसी प्रभारी डॉ समशुह हक ने अगले आदेश तक बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को प्रखंड बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया था। इस क्रम में शहरी, बांसकोला व पतरापाड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र को बंद पाया। जिसमें बीडीओ ने शहरी के सीएचओ अजरूद्दीन अहमद, पतरापाड़ा के ज्ञानेन्द्र शर्मा व बांसकोला उप स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का अगले आदेश तक वेतन बंद कर दिया। इस संबंध सीएचसी प्रभारी डॉ हक ने बताया कि गांव में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा देना है, स्वास्थ्य केन्द्र ही बंद रखने पर स्वास्थ्य कर्मी कैसे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि तीनों उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों अपने कार्य लपरवाही के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र को बंद रखा है। उन्होंने बताया कि बीडीओ के निर्देश पर ही दो उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ व एक उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports