ट्रेंडिंगझारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा: अवैध रूप से तालाब में मिट्टी भरने पर दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

Views: 306
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
बरहरवा: अवैध रूप से तालाब में मिट्टी भरने पर दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बरहरवा (साहिबगंज): राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि मिर्जापुर क्षेत्र में एक सरकारी तालाब में अवैध रूप से मिट्टी भरने के मामले में दो वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर की गई।

एसडीओ सदानंद महतो और अंचल अधिकारी राम जी वर्मा की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर (थाना संख्या 156, खाता संख्या 147, दाग संख्या 256, कुल रकबा 9 बीघा 3 कट्ठा 6 धुर) में स्थित सरकारी तालाब को अवैध रूप से समतल करने की सूचना पर छापा मारा। मौके पर मिट्टी भरते पाए गए ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 18 G 5998) और जेसीबी (WB 58 AX 6621) को जब्त कर लिया गया और बरहरवा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तालाब की प्रकृति को बदलने का यह प्रयास पूरी तरह से अवैध था, जिसे कुछ माफिया प्रवृत्ति के लोग अंजाम दे रहे थे। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरहरवा: अवैध रूप से तालाब में मिट्टी भरने पर दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

एसडीओ महतो ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी भूमि — जैसे कि अनावादी, गोचर या पोखर आदि — में छेड़छाड़ न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने ऐसा किया, तो न केवल दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध बल्कि लापरवाह सरकारी कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button