Views: 315
0 0
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विहिप ने जताई खुशी,बजरंग बागड़ा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विहिप ने जताई खुशी,बजरंग बागड़ा बोले:अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा आतंकवाद

रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया, जिस पर देशवासियों को गर्व है। बागड़ा ने कहा कि विहिप, देश…

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विहिप ने जताई खुशी,बजरंग बागड़ा बोले:अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा आतंकवाद
Read Time:3 Minute, 33 Second
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विहिप ने जताई खुशी,बजरंग बागड़ा बोले:अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा आतंकवाद

रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया, जिस पर देशवासियों को गर्व है। बागड़ा ने कहा कि विहिप, देश के सुरक्षाबलों और केंद्र सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

रांची में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं, वे अधूरी जानकारी के आधार पर आक्रोश जता रहे हैं। सही जानकारी सैन्य बलों से ही आती है, और वे देशहित को ध्यान में रखकर ही सूचना जारी करते हैं।

आतंकवाद पर सख्ती जरूरी: बागड़ा

बजरंग बागड़ा ने कहा कि अगर प्रारंभ से ही जिहादी ताकतों पर कठोर कार्रवाई की जाती, तो देश को आज इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारत किसी भी प्रकार की आतंकवादी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के लिए सबक करार दिया और इसमें शामिल सभी सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

बांग्लादेशी घुसपैठ पर जताई चिंता

बागड़ा ने झारखंड में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी लोग जनजातीय क्षेत्रों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और स्थानीय महिलाओं से विवाह कर स्थायी रूप से बस रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा के लिए खतरा है और राज्य सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बांग्लादेशियों के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया और उन्हें देश से निकाला गया।

मतांतरण और लव जिहाद पर कानून लागू करने की मांग

विहिप नेता ने देश में कथित अवैध मतांतरण और “लव जिहाद” को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के लोगों को ईसाई धर्म में मतांतरित करने के बाद भी उन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जिससे हिंदू अनुसूचित जातियों की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि हिंदू समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर विहिप झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र और प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports