स्थानीय समाचार

19मई से बहेगी अमृत की धार,श्रद्धालु भक्तजन सादर आमंत्रित

Views: 567
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second
19मई से बहेगी अमृत की धार,श्रद्धालु भक्तजन सादर आमंत्रित

19 मई 2025 से लहल्हे की पावन धरा पर श्री श्री 1008 मारुति किंकर जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त जनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील श्रीमद् भागवत यज्ञ कमेटी के सदस्यों के द्वारा की गई है।

मुख्य यजमान विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि स्वामी जी महाराज के द्वारा आगामी 19 मई से 25 मई तक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें 18 मई को हनुमत पूजा 19 मई को कलश यात्रा और 19 मई संध्या 7:00 बजे से 25 मई तक श्रीमान के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालु भक्त जनों को कराया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल होकर पुण्य का भागी बन सकते हैं।

26 मई को हवन उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन भी यज्ञ कमेटी के द्वारा किया जाएगा।उक्त यज्ञ कमेटी की बैठक विवेकानन्द त्रिपाठी के आवास पर हुई जिसमें मुख्य रूप से सुरेश्वरी तिवारी,अनूप तिवारी,प्रशांत तिवारी,ट्विंकल तिवारी, मनीष तिवारी,मृत्युंजय तिवारी,मनु तिवारी,अनिरुद्ध तिवारी,विनोद तिवारी, महिमानंद तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और यज्ञ को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए कमेटी का गठन किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button