Views: 197
0 0
गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ SDM की छापेमारी,अड्डेबाजी करने...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ SDM की छापेमारी,अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़

रिपोर्टर: अनूप कुमार गुप्ता | गढ़वा:-शनिवार शाम को गढ़वा में अवैध देशी शराब के खिलाफ एसडीएम संजय कुमार ने जोरदार औचक छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान गढ़वा रेलवे स्टेशन, मेढ़ना कला, बेलचंपा, चेतना, उरसुगी सहित कई क्षेत्रों में चलाया गया, जहां गुमटियों में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान अधिकतर स्थानों…

गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ SDM की छापेमारी,अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़
Read Time:1 Minute, 49 Second
गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ SDM की छापेमारी,अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़

रिपोर्टर: अनूप कुमार गुप्ता |

गढ़वा:-शनिवार शाम को गढ़वा में अवैध देशी शराब के खिलाफ एसडीएम संजय कुमार ने जोरदार औचक छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान गढ़वा रेलवे स्टेशन, मेढ़ना कला, बेलचंपा, चेतना, उरसुगी सहित कई क्षेत्रों में चलाया गया, जहां गुमटियों में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी।

छापेमारी के दौरान अधिकतर स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि हुई। एसडीएम की गाड़ी देखते ही शराब पीने और पिलाने वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए, जिससे कई जगहों पर भगदड़ की स्थिति बन गई। मौके पर बरामद शराब की बोतलों, गैलनों और कंटेनरों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एसडीएम संजय कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी इन गुमटियों में अवैध शराब बिक्री या अड्डेबाजी पाई गई, तो उन्हें विधि-व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए ध्वस्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने उत्पाद विभाग, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे शाम के समय चौक-चौराहों और हाइवे किनारे चल रही अवैध शराब की बिक्री और अड्डेबाजी पर कड़ी निगरानी रखें। एसडीएम ने यह भी कहा कि ऐसे अड्डे समाज और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports