Views: 220
0 0
लातेहार में आयोजित हुआ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में आयोजित हुआ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 68 दिव्यांगों को मिला लाभ

लातेहार: – विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित रेडक्रॉस परिसर में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से पीड़ित लोगों को मुफ्त कृत्रिम अंग एवं…

लातेहार में आयोजित हुआ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 68 दिव्यांगों को मिला लाभ
Read Time:2 Minute, 53 Second
लातेहार में आयोजित हुआ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 68 दिव्यांगों को मिला लाभ

लातेहार: – विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित रेडक्रॉस परिसर में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से पीड़ित लोगों को मुफ्त कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

शिविर का शुभारंभ लातेहार विधायक प्रकाश राम एवं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग, बैसाखी एवं अन्य उपकरण प्रदान किए।

विधायक श्री प्रकाश राम ने अपने संबोधन में कहा, “इस शिविर के माध्यम से दूर-दराज से आए दिव्यांग जनों को लाभ पहुंचाना एक सराहनीय कदम है। जिन लोगों के पास आर्थिक संसाधनों की कमी है, उनके लिए यह सेवा एक वरदान की तरह है।” उन्होंने आयोजन के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय इस शिविर के पहले दिन कुल 68 दिव्यांग जनों का पंजीकरण हुआ है और सभी को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग आज लाठी के सहारे आए हैं, वे कृत्रिम अंग लगने के बाद स्वयं अपने पैरों पर चलकर जाएंगे। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप सभापति विनीत मधुकर, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, स्टेट मेंबर सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, विशाल शर्मा सहित रेडक्रॉस के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports