Views: 274
0 0
हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार बालिका खो-खो टीम के मैनेजर

मुंगेर, 5 मई 2025 – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार बालिका खो-खो टीम का स्टेट टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खो-खो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सौंपी गई है।…

हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार बालिका खो-खो टीम के मैनेजर
Read Time:4 Minute, 3 Second
हरिमोहन सिंह बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार बालिका खो-खो टीम के मैनेजर

मुंगेर, 5 मई 2025 – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार बालिका खो-खो टीम का स्टेट टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खो-खो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सौंपी गई है।

हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हैं और वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अब तक पांच दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जबकि दस दर्जन से अधिक खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर चयनित हो चुके हैं।

हरिमोहन सिंह को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कला संस्कृति मंत्री सहित राज्य सरकार के कई शीर्ष नेताओं द्वारा सामाजिक कार्यों और खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर और स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन मुंगेर नगर निगम ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।

हाल ही में उनके नेतृत्व में इंडोर स्टेडियम मुंगेर में बिहार बालक एवं बालिका खो-खो टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेष कोचिंग दी गई।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर काम करने वाले हरिमोहन सिंह को अब बिहार सीनियर महिला खो-खो टीम के कोच की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में मुंगेर जिला खो-खो संघ और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं।

हरिमोहन सिंह अब तक नई दिल्ली, महाराष्ट्र, मेरठ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, जयपुर सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी, कोच, रेफरी, ऑफिशियल और टीम प्रबंधक की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने खो-खो वर्ल्ड कप, नई दिल्ली में बिहार से एकमात्र सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भाग लिया था।

हरिमोहन सिंह की इस उपलब्धि पर मुंगेर जिला प्रशासन, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (बिहार चैप्टर), बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा कई अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports