Views: 389
0 0
रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम

जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर के रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k में हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। वैसे तो इस मैराथन में देश – विदेश के हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। परंतु शहर के रनजीनियर्स ग्रुप के धर्मेन्द्र कुमार , मनीष कुमार समेत अन्य धावकों ने इस मैराथन में…

रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम
Read Time:2 Minute, 36 Second
रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम

जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर के रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k में हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। वैसे तो इस मैराथन में देश – विदेश के हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। परंतु शहर के रनजीनियर्स ग्रुप के धर्मेन्द्र कुमार , मनीष कुमार समेत अन्य धावकों ने इस मैराथन में हिस्सा लेकर परचम लहराया। धर्मेन्द्र कुमार इस मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ 00 : 49 : 46 घंटे में पूरा किये। जबकि मनीष कुमार 00 : 59 : 16 घंटे में पूरा किये।
बताते चलें कि धर्मेन्द्र कुमार वेदांता नई दिल्ली हाफ मैराथन 1: 51: 38 घंटे में , टाटा स्टील वर्ल्ड 25 k दौड़ 02 : 07 :17 घंटे में पूरा किये थे। जबकि टाटा मुंबई मैराथन 42 .2k को 04 : 28 : 47 घंटे में पूरा किये। इसके अलावे धर्मेन्द्र विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर यह साबित करने में कामयाब हुए हैं कि मेहनत से सफल होना बड़ी बात नहीं है।


मनीष कुमार भी नियमित धावक है। उन्होंने हाफ मैराथन 01 : 54 : 03 घंटे में, 25 k को 02 : 40 : 39 घंटे में दौड़ पूरा किये। जबकि टाटा मुंबई मैराथन 04 : 40 : 11 घंटे में पूरा कर चुके हैं। रनजीनियर्स ग्रुप के प्रमुख अभिषेक पाण्डेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। निरंतर अभ्यास से सुकून देने वाली उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

गौरतलब हो कि रनजीनियर्स ग्रुप के एक तेज धावक अरूपानंद महतो आगामी 11 मई को मलेशिया में आयोजित फुल मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 8 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे। उनके साथ भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी अमित रंजन महतो भी मलेशिया जाएंगे। इस प्रतिस्पर्धा में 49 देशों के धावक हिस्सा लेंगे।

Loading

रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports