Views: 180
0 0
ट्रैफिक चेकिंग अभियान पर उठा सवाल, आजसू ने छेड़ा अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

ट्रैफिक चेकिंग अभियान पर उठा सवाल, आजसू ने छेड़ा अभियान

जमशेदपुर:-बुधवार को आजसू पार्टी , जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में कथित ट्रैफ़िक पुलिस के मनमानी के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन गोविंदपुर स्थित अन्ना चौक के पास हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजनों को आंदोलन से जोड़ा गया। इस दौरान आमजनों से न सिर्फ हस्ताक्षर कराया गया बल्कि लोगों से ट्रैफिक…

ट्रैफिक चेकिंग अभियान पर उठा सवाल, आजसू ने छेड़ा अभियान
Read Time:4 Minute, 46 Second
ट्रैफिक चेकिंग अभियान पर उठा सवाल, आजसू ने छेड़ा अभियान

जमशेदपुर:-बुधवार को आजसू पार्टी , जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में कथित ट्रैफ़िक पुलिस के मनमानी के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन गोविंदपुर स्थित अन्ना चौक के पास हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजनों को आंदोलन से जोड़ा गया।

इस दौरान आमजनों से न सिर्फ हस्ताक्षर कराया गया बल्कि लोगों से ट्रैफिक चेकिंग के दौरान किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।
लोगों ने कहा कि कहने के लिए तो ट्रैफिक चेकिंग लोकहित में है , कहा जाता है कि चेकिंग अभियान से लोग जागरूक होंगे। हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे तो जान-माल की सुरक्षा होगी।

लेकिन संशय है । दरअसल आज ट्रैफिक चेकिंग अभियान से अच्छाई की आड़ में बुराई पनप रहा है। ट्रैफिक चेकिंग अभियान संदेह और सवालों के घेरे में आ गया है। फिर तो जन आक्रोश और जन आंदोलन पनपना लाजिमी है।


बुधवार को आजसू के इस अभियान में 2756 लोगों ने हस्ताक्षर कर यह बता दिया कि शहर में ट्रैफिक चेकिंग से किस कदर लोग असहज महसूस कर रहे हैं। आरोप लगा कि ट्रैफिक चेकिंग की आड़ में नियम की दुहाई देकर लोगों का भयादोहन के साथ परेशान किया जा रहा है।

हस्ताक्षर अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि प्रचंड गर्मी में आमजनों से यह जानने का प्रयास किया गया कि ट्रैफिक चेकिंग अभियान के बारे में शहरवासी क्या राय रखते हैं ? इस दौरान आमजनों का ग़ुस्सा फुट पड़ा । लोगों ने जमकर ट्रैफिक चेकिंग अभियान के तरीके पर भड़ास निकाला।

बड़ी संख्या में लोग आंदोलन का हिस्सा बने। लोगों ने आंदोलन को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। आजसू पार्टी ने प्रेस को बताया कि आने वाले दिनों में उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर आमजनों के दर्द से रू-ब-रू कराया जाएगा।


जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि जब आमजनों को यह सूचना मिली कि ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर गोविंदपुर अन्ना चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है तब भारी संख्या में आम लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे।

इससे तब जाकर ज्ञात हुआ कि लोगों में किस कदर गुस्सा है। लोगों ने आपबीती बताई। ट्रैफिक चेकिंग की खामियां गिनाई । उन्होंने कहा कि आमजनों के समर्थन एवं सहयोग से आजसू को बल मिला है । इसे राज्य व्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

ताकि आमजनों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की अव्यवहारिक बर्ताव पर विराम लग सकें।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव डोमन टुडू ने कहा कि आज वर्तमान सरकार अपने विचारों की हत्या कर सिर्फ जनता को लूटने का कार्य कर रही है । राज्य मे हर दिन हत्या और लूट, छिनतई जैसे अपराध खुलेआम हो रहे हैं । जिसपर सरकार मौन साध रखी है। लेकिन ध्यान रहे आजसू पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चन्द्रेश्वर पांडेय, मृत्युंजय सिंह, शंभू श्रवण , मुकद्दर सिंह, सुधीर सिंह,रामाशीष सिंह, अंजय सिंह , भोला, सरोज सिंह, संगीता कुमारी, प्रमिला शर्मा, नीलू सिंह, सोनका सरदार, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी समेत अन्य मौजूद थे।

Loading

ट्रैफिक चेकिंग अभियान पर उठा सवाल, आजसू ने छेड़ा अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports