Views: 315
0 0
बरहरवा:बाबा गोपीनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 24 घंटे का कीर्तन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा:बाबा गोपीनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 24 घंटे का कीर्तन

बरहरवा के स्टेशन चौक चौधरी पट्टी स्थित मिर्जाचौकी में बाबा गोपीनाथ महादेव शिव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी देव, वीर हनुमान और भगवान विष्णु की…

बरहरवा:बाबा गोपीनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 24 घंटे का कीर्तन
Read Time:1 Minute, 50 Second
बरहरवा:बाबा गोपीनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 24 घंटे का कीर्तन

बरहरवा के स्टेशन चौक चौधरी पट्टी स्थित मिर्जाचौकी में बाबा गोपीनाथ महादेव शिव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई।

इस पावन अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी देव, वीर हनुमान और भगवान विष्णु की प्रतिमाओं की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अनुष्ठान के साथ की गई। पूजा कार्यक्रम का संचालन पुरोहित राजन पांडे, दिलखुश मिश्रा, रिपुदमन पाठक और राजेश पांडे द्वारा किया गया।

मुख्य यजमान के रूप में श्रीनाथ चौधरी और उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी ने पूजा में भाग लिया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आरंभ हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर समिति के अनुसार मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस शुभ अवसर पर भोलटु चौधरी, बलिराम भगत, अभ्यानंद भगत, बालेश्वर भगत, राजीव जायसवाल, पिंकु चौधरी, धीरज चौधरी, मुन्ना चौधरी, सुनील चौधरी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

बरहरवा:बाबा गोपीनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ 24 घंटे का कीर्तन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports