दुर्घटनाझारखंडस्थानीय समाचार

चौकीदार भर्ती की दौड़ में अभ्यार्थी गिरा, पैर टूटने से हायर सेंटर रेफर

Views: 183
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
चौकीदार भर्ती की दौड़ में अभ्यार्थी गिरा, पैर टूटने से हायर सेंटर रेफर

बरहरवा – सिदो-कान्हू स्टेडियम में बुधवार को चल रही चौकीदार नियुक्ति की दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक अभ्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर गदाई दियारा निवासी रामचंद्र महतो का 30 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार महतो दौड़ के दौरान अचानक गिर पड़ा, जिससे उसका दायां पैर टूट गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की मदद से घायल को इलाज के लिए बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा। वहां डॉ. सचिन कुमार ने जांच के बाद बताया कि अभ्यार्थी का दायां पैर पूरी तरह से टूट गया है, और बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल कैलाश कुमार महतो ने बताया कि दौड़ते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज़ी से गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गहरी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दौड़ में काफी संख्या में अभ्यार्थी भाग ले रहे थे और भीड़ अधिक होने की वजह से कई लोग असंतुलित हो जा रहे थे।

इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। अभ्यार्थियों का कहना है कि दौड़ आयोजन के दौरान समुचित चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की पहले से व्यवस्था होनी चाहिए थी।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है और घायल अभ्यार्थी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button