Views: 87
0 0
रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

बरहरवा:-रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को राधानगर थाना के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने पुलिस कर्मियों के साथ बाईक पर सवार होकर फ्लैग मार्च किया।…

रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च
Read Time:1 Minute, 43 Second
रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

बरहरवा:-रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को राधानगर थाना के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने पुलिस कर्मियों के साथ बाईक पर सवार होकर फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना से उधवा चौक,पाकीजा मोड़,जंगलपाड़ा,फुदकीपुर,मनिहारी टोला,कटहलबाड़ी,बेगमगंज,राधानगर, अमानत दियारा सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि रामनवमी पर्व के मौके पर चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। कहा कि किसी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें,किसी तरह की दिक्कत होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मौके पर एसआई हसनैन अंसारी,अनिल कुमार,एएसआई कान्हू मुर्मू,संजय कुमार यादव,सुनील कुमार मेहता,श्रीलाल हांसदा आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports