Views: 168
0 0
कोटालपोखर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, चैती दुर्गा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कोटालपोखर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, चैती दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

बरहरवा। सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर कोटालपोखर जीवनपुर पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार को चैती दुर्गा पूजा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पंडित गौतम पांडेय के नेतृत्व में 251 कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के…

कोटालपोखर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, चैती दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत
Read Time:2 Minute, 50 Second
कोटालपोखर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, चैती दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

बरहरवा। सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर कोटालपोखर जीवनपुर पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार को चैती दुर्गा पूजा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पंडित गौतम पांडेय के नेतृत्व में 251 कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ।

कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मांछी तालाब पहुंची, जहां सभी भक्तों ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा जीवनपुर गांव, रहीमटाड़, गन्नी चौक, शांति चौक, कोटालपोखर होते हुए पुनः पूजा पंडाल पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में मां दुर्गा के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण का सृजन किया।

पूजा पंडाल पहुंचने के पश्चात पंडित गौतम पांडेय द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले चैती दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया।

इस भव्य आयोजन में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी जीवनपुर के अध्यक्ष बाबा घोष, सचिन घोष, मनोज कुमार घोष, अजय कुमार घोष, अनिल कुमार घोष, पंचू यादव, मानिक घोष, विश्वनाथ रविदास, रामदेव रजवाड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु कलश शोभायात्रा में शामिल हुए और मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। चैती दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था की लहर दौड़ पड़ी है, और आगामी नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports