Views: 384
0 0
गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील

पंकज कुमार यादव,गारु (लातेहार): आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल त्योहारों को लेकर गारु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पारस मणि ने की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी…

गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील
Read Time:1 Minute, 47 Second
गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील

पंकज कुमार यादव,
गारु (लातेहार): आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल त्योहारों को लेकर गारु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पारस मणि ने की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


इस बैठक में गारु वीडियो अभय कुमार, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख सीता देवी, जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्थानीय नेताओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में पवन कुमार, कृष्णा प्रसाद, आलोक सिंह, मोहन उरांव सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। बैठक के अंत में सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।

Loading

गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “गारु में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील”

  1. Currency Symbols Avatar

    “This post has helped me solve my issue, thanks a ton!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports