Views: 135
0 0
दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने मनाया एक साथ होली विशेष मिलन समारोह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने मनाया एक साथ होली विशेष मिलन समारोह

अभी खिलाड़ियों ने एक जुटता का परिचय दिया BHIHAR:- इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , संकल्प साधना,मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सामान्य एवं दिव्यांग खेल – खिलाड़ी , कला संस्कृति…

दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने मनाया एक साथ होली विशेष मिलन समारोह
Read Time:4 Minute, 17 Second
दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने मनाया एक साथ होली विशेष मिलन समारोह

अभी खिलाड़ियों ने एक जुटता का परिचय दिया

BHIHAR:- इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , संकल्प साधना,मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सामान्य एवं दिव्यांग खेल – खिलाड़ी , कला संस्कृति एवं सामाजिक स्वयं सहायता संगठन के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।

जिसमें कि मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन , विशिष्ट अतिथि के रूप में आरजेडी के जिला प्रवक्ता कुमार सौरभ जायसवाल, आर्मी राहुल झा चंदन उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर मनोबल बढ़ाने का कार्य किए एवं अबीर गुलाल के साथ होली खेले। मंच का संचालन जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं आर्ट कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल खिलाड़ी को एकता एकजुटता को बढ़ावा देना है । सामान्य एवं दिव्यांग खिलाड़ी दोनों हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं । इन खिलाड़ियों को सहयोग करने की अति आवश्यकता है । समाज के सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सभी इन सभी खिलाड़ियों की यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में (खो – खो , थ्रो बॉल , हैंडबॉल , योग , दिव्यांग खेल , फुटबॉल , एथेलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दिव्यांग एवं सामान्य बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया । इस आयोजन मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिंडेट रामप्रीत चौधरी , स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिवाकर कुमार , संकल्प साधना के कोषाध्यक्ष मिक्कू कुमार झा , रवि शंकर प्रसाद सिंह , हिमांशु कुमार , सोनाली कुमारी , सुलेखा कुमारी , अंजलि कुमारी , स्वीटी कुमारी , जितेंद्र कुमार तांती आदि का योगदान सराहनीय रहा ।

इस आयोजन में मुंगेर जिला खो – खो संघ , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर हैंडबॉल एसोसिएशन , आर्ट कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , मुंगेर ताईकमानडो संघ , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , बिहार लगौड़ी एसोसिएशन आदि के खिलाड़ी एवं पदाधिकारीगण ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports