Views: 185
0 0
बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीनपहाड़-कल्याणचक मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बासुकी लोहार का 19 वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार कल्याणचक से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह…

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
Read Time:1 Minute, 34 Second
बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीनपहाड़-कल्याणचक मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बासुकी लोहार का 19 वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार कल्याणचक से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

हालांकि, युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात को नियंत्रित कर मदद पहुंचाने में सहयोग किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports