Views: 241
0 0
जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश

पलामू से अनुज तिवारी की रिपोर्ट, सदर मेदिनीनगर, लहलहे: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार उदयनारायण तिवारी की मनमानी से स्थानीय उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने दुकानदार पर लगातार दुकान बंद रखने, राशन वितरण में अनियमितता बरतने और केवाईसी (KYC) के नाम पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया…

जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश
Read Time:3 Minute, 12 Second
जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश

पलामू से अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

सदर मेदिनीनगर, लहलहे: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार उदयनारायण तिवारी की मनमानी से स्थानीय उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने दुकानदार पर लगातार दुकान बंद रखने, राशन वितरण में अनियमितता बरतने और केवाईसी (KYC) के नाम पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

ग्राहकों का कहना है कि उदयनारायण तिवारी अपनी दुकान तय समय पर नहीं खोलते हैं, जिससे लाभुकों का राशन लेप्स हो जाता है। जब ग्राहक उनसे राशन मांगते हैं, तो वे बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सबसे अधिक नाराजगी इस बात को लेकर है कि जब ग्राहक केवाईसी कराने की बात करते हैं, तो दुकानदार अपनी दुकान पर सेवा देने के बजाय उन्हें डाल्टनगंज स्थित अपने आवास पर बुलाते हैं। इससे गरीब और दूर-दराज के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों में आक्रोश, अधिकारी से की शिकायत

स्थानीय ग्रामीण धीरेन्द्र तिवारी,मनीष ,उत्कर्ष कुमार, साकेत तिवारी,मनीष,राजीव पाल सहित अन्य लोगों ने उच्चाधिकारी से मांग की है कि जब वे राशन लेने जाते हैं, तो दुकानदार महीने के अंत तक दुकान नहीं खोलते। केवल कुछ ही गिने-चुने लोगों को राशन मिल पाता है, जबकि बाकी उपभोक्ता खाली हाथ लौट जाते हैं। इस बार जब कुछ उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे और अपनी मांग उठाई, तो उदयनारायण तिवारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए दुकान बंद कर दी और वहां से चले गए।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए राशन दिया जाता है, लेकिन दुकानदार की लापरवाही और मनमानी के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

दुकानदार को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उदयनारायण तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल जनवितरण प्रणाली की दुकान से हटाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

क्या कहते हैं जनवितरण प्रणाली के दुकानदार

दुकानदार उदयनारायण तिवारी ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Loading

जनवितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed