सतबरवा प्रखंड में नए सीओ को अंग वस्त्र देकर किया गया स्वागत

सतबरवा प्रखंड में नए सीओ को अंग वस्त्र देकर किया गया स्वागत
Views: 424
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
सतबरवा प्रखंड में नए सीओ को अंग वस्त्र देकर किया गया स्वागत

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):-सतबरवा प्रखंड के नए अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की को जिला परिषद सदस्य सतबरवा सुधा कुमारी, धावडिह पंचायत मुखिया रिंकी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अजय उरांव ,पोंची पंचायत पंचायत समिति सदस्य अशोक राम ने अंचल अधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।वही जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी ने कही कि यहां गरीब जनता का काम ईमानदारी के साथ नहीं किया जाता है। ब्लॉक का चक्कर लगाते रहते हैं खास करके जाति, स्थानीय ,आय प्रमाण पत्र बनाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है।जमीन मोटेशन के नाम पर दोहन किया जाता है। कुछ सरकारी लाभ मिलने वाला को भी सरकारी लाभ से वंचित कर दिया जाता है।प्रधानमंत्री किसान योजना का पैसा अभी भी बहुत किसानों को नहीं मिल पा रहा है।इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अंचलाधिकारी ने कहा कि शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।नियम के विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई की जाएगी। जनता को ध्यान में रखकर उनके सभी आवश्कता अनुसार कार्य किया जाएगा।मौके पर शिक्षक करमचंद साहु,नरेश यादव,उमेश यादव, सिकंदर भैया ,मंटू विश्वकर्मा ,महेंद्र माझी सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment