लातेहार: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) शिक्षार्थी सेवा केंद्र 32054, जो बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में स्थित है, में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन जारी है। इग्नू के कोऑर्डिनेटर प्रो. शत्रुघ्न मेहता ने जानकारी दी कि स्नातक, स्नातकोत्तर (Post Graduation), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठा सकते हैं। इग्नू की शिक्षा प्रणाली लचीली और दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने वाली है, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या शिक्षार्थी सेवा केंद्र से संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।