Views: 212
0 0
सिमडेगा :सात भैंसों की चोरी करने वाले को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

सिमडेगा :सात भैंसों की चोरी करने वाले को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया

सिमडेगा जिले में सात भैंसों की चोरी करने वाले एक शख्स को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी सुंदरगढ़ के ओडिशा का निवासी है।आरोपी के विरुद्ध कुरडेग थाना में कांड संख्या 50/2024 दिनांक 30.12.2024,धारा- 303(2)/305 बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक…

सिमडेगा :सात भैंसों की चोरी करने वाले को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया
Read Time:1 Minute, 50 Second

सिमडेगा :सात भैंसों की चोरी करने वाले को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया

सिमडेगा जिले में सात भैंसों की चोरी करने वाले एक शख्स को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी सुंदरगढ़ के ओडिशा का निवासी है।आरोपी के विरुद्ध कुरडेग थाना में कांड संख्या 50/2024 दिनांक 30.12.2024,धारा- 303(2)/305 बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।कुरडेग थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2024 की रात कुरडेग प्रखंड अंतर्गत पकरीटोली टोली निवासी सतीश तिर्की के घर के गोशाला से सात भैंसों की चोरी कर ली गई थी।

इसके बाद पशुपालक ने थाना में आवेदन दिया था। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।एफआईआर दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई थी।पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ओडिशा का निवासी है।

इसके बाद पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के बनडेगा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सात भैंसों को डुमरडीह नदी के समीप जंगल से बरामद कर लिया है।कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports