अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
गढ़वा:- मंगलवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हरिहरपुर ओ०पी० क्षेत्र के (1) पवन कुमार गुप्ता, पिता-राकेश प्रसाद गुप्ता, (2) सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार, पिता-श्रवण साव दोनों ग्राम बत्तो खुर्द, (3) राजु कुमार, पिता-ललन पासवान, ग्राम-हरिहरपुर टोला भंडार पर, तीनों थाना-भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०), जिला-गढ़वा अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है।
पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वंशीधर नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना का सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में ग्राम-हरिहरपुर भंडार पर राजु कुमार, पिता ललन पासवान के घर पहुँचे।
राजु कुमार के घर के छज्जे पर रखा एक अवैध नाली देशी बंदुक को बरामद किया गया एवं उनका मोबाईल को जप्त किया। तत्पश्चात् छापामारी के क्रम में राजु कुमार के साथ पवन कुमार गुप्ता, पिता राकेश प्रसाद गुप्ता के घर पर पहुँचे तथा पवन कुमार गुप्ता के निशानदेही पर उनके घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर खेत से एक अवैध 07 (सात) राउंड का देशी कट्टा बरामद किया।
उक्त बरामद (07) सात राउंड का अवैध देशी कट्टा का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया। सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार के निशानदेही पर उनके घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक खेत में गड़ा एक 06 (छ:) राउंड देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। देशी कट्टा रखने से संबंधित कागजात की माँग करने पर इनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार का एक मोबाईल एवं बरामद एक 06 राउंड देशी कट्टा एवं 01 कारतूस का विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया तथा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता 1. पवन कुमार गुप्ता, उम्र-19 वर्ष, पे०-राकेश प्रसाद गुप्ता, सा०-बत्तो खूर्द, थाना-भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०), जिला-गढ़वा ।
2. सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार, उम्र 20 वर्ष, पे०-श्रवण साव, सा०-बत्तो खूर्द, थाना- भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०), जिला-गढ़वा । 3. राजु कुमार, उम्र 18 वर्ष, पे०-ललन पासवान, सा०-हरिहरपुर टोला भंडार, थाना-भवनाथपुर (हरिहरपुर ओ०पी०), जिला-गढ़वा।
बरामद समान का विवरणी 1. एक अवैध देशी एक नाली बंदुक, 2. अवैध 07 (सात) राउंड का एक देशी कट्टा, 3. अवैध 06 (छः) राउंड का एक देशी कट्टा, 4. अवैध एक कारतूस जिसके पेदें पर KF तथा 325, B.W.L लिखा हुआ। 5. OPPO RENO 8T मोबाईल, 6. REALME का मोबाईल । छापामारी दल के सदस्य 1. श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधर नगर,
2. गुलाब सिंह पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल,
3. पु०अ०नि० सफीउल्लाह अंसारी, हरिहरपुर ओ०पी० प्रभारी 4. पु०अ०नि० विरेन्द्र कुमार चौड़ें, हरिहरपुर ओ०पी० 5. हव० सतेन्द्र उराँव
6. आ0/1011 पवन कुमार पासवान 7. आ0/1208 अजय उराँव 8. आ0/113 राकेश दास 9. आ0/59 मुकेश कुमार विश्वकर्मा 10. स०पु०/95 विजय यादव