स्थानीय समाचार
डॉ इंदराज सिंह तोमर पंचतत्व में हुए विलीन

Views: 136
Read Time:1 Minute, 11 Second

जमशेदपुर :- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एथलीट संजीव तोमर के पिता डॉ इंदराज सिंह तोमर ( 80 वर्षीय ) का मंगलवार को अपराह्न 12 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को दोपहर 12 बजे घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास गुरुकृपा अपार्टमेंट से अंतिम यात्रा निकाली गई।
भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब हो कि स्वर्गीय डॉ इंदराज सिंह तोमर मेरठ युनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे थे। स्वर्गीय इंदराज सिंह तोमर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी थे।
स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम विदाई के वक्त शहर के गणमान्य लोगों के अलावे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग , खेलप्रेमियों आदि उपस्थित थे।
![]()




