स्थानीय समाचार

दुर्गा पूजा के शुभ उपलक्ष्य में भक्ति जागरण प्रोग्राम का आयोजन

Views: 727
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
दुर्गा पूजा के शुभ उपलक्ष्य में भक्ति जागरण प्रोग्राम का आयोजन

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा ब्रह्मस्थान दुलसुलमा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री केo एनo त्रिपाठी , सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुलसुलमा मुखिया ब्रह्मदेव सिंह,सतबरवा मुखिया पति कमलेश प्रसाद,ASI बसंत दुबे एसडीएम आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ,विश्व सूत्री अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर एवं पिता काटकर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। वही कमेटी के सदस्य गण के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया क्या। मुख्य अतिथि केएन त्रिपाठी ने सभी को दुर्गा पूजा का शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति समृद्धि प्रदान के लिए माता रानी से कामना की। केएन त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला दिन में रोजगार ,नौकरी अच्छा से अच्छा कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए, हॉस्पिटल आदि सुविधा यहां पर हो सके जिससे कि किसी भी व्यक्ति को कही दूसरे जगह जाने की जरूरत ना हो और समुचित विकास हो।वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि ये नवरात्रि पर्व हम सभी के लिए महान पर्व है इसे शांति पूर्ण तरीका से मनाएं। और नारी शक्ति से भी साफ तौर पर कहा कि आप अपने घर में शराब पीने वालों पर अंकुश लगा सकते हैं आपके पास देवियों में इतनी शक्ति है। दुलसुलमा पंचायत के मुख्य ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि हमारे दुलसुलमा पंचायत में सड़क, पुल पुलिया नाली इत्यादि का स्थिति बहुत जर्जर है लेकिन आज तक किसी ने ठीक नहीं किया सिर्फ ठगने का काम किया है।अगर आपका सहयोग रहा तो देर से होगा समय से होगा लेकिन इन सारी समस्या को दुरुस्त किया जाएगा।वही पूर्व मुखिया कमलेश प्रसाद ने कहा कि मुझे गर्व है कि यहां के लोगों ने हम सभी को यहां तक पहुंचाने का काम किया है यह शिक्षा का परिचायक हो सकता है।एसoडीoएमo आवासीय विद्यालय मुरमा के प्रधानाध्यापक एवं दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नवमी को महाप्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर उपस्थित मंच का संचालन करता , भोला मेहता, कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार, कौशल कुमार, सोनू पासवान, पिंकू प्रसाद,अजय कुमार, जितेंद्र ठाकुर मुन्ना सिंह विकास प्रसाद, मंतोष प्रसाद,गोलू कुमार, इत्यादि सभी कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button