अमीन अंसारी की रिपोर्ट,
मांडर। शनिवार को होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल नारो मांडर में क्रिसमस गैदरिंग सह शिल्प कला और विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर स्वागत गान से हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत की गई। इसके बाद प्रभु के जन्म पर आधारित नाटक, क्रिसमस गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि फादर सी बी डिसूजा विशिष्ट अतिथि मुजाहिदुल इस्लाम अमीन अंसारी संजय प्रसाद सुभाष कुमार रणधीर कौशिक मुकेश कुमार सिंह राजकुमार महतो इस्मत इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि सी बी डिसूजा ने स्कूल के सभी बच्चे एवं शिक्षकों को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु जीवन से मिलती शिक्षा में ज्यादातर सभी लोगों से भाईचारा और प्रेम की भावना तथा क्षमा को देखा जाता है। ईशा का मानना था कि जो व्यक्ति धर्म के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें ईश्वर ज्ञान जरूर देता है।
इस मौके पर कला, शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी और खाद्य महोत्सव का आयोजन किया गया। स्वच्छ पर्यावरण के थीम पर कला, शिल्प और विज्ञान प्रदर्शनी हुआ। इस वर्ष प्रदर्शिनी में खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर अभिभावक व अन्य लोग रोमांचित हो गए। जिन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किय।
मौके पर स्कूल के निदेशक आलोक बिपीन टोप्पो प्रधानाध्यापक आलोक तिवारी महाबीर उराँव मनीषा खाखा नूतन टोप्पो जिवयर एक्का पुष्पा एक्का रजनी किस्पोट्टा आशीष कुच्छप पिंकी टोप्पो शालिनी तिर्की मरियम तिग्गा डहरू टोप्पो पुनित खलखो परिनीता तिर्की और सैकड़ो अभिभावक उपस्थित थे।