प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के चामा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है।
चामा गांव के ही कुछ युवक जंगल की ओर निकले थे इसी क्रम में गंध आने पर नजदीक जाकर देखा तो फंदे के सहारे शव झूल रहा था।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि करीब 5 दिन पूर्व से शव फंदे से झूल रहा हो। घना जंगल होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी पहले नहीं हुई। घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पूछने पर बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली जिसके बाद घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर लिया गया है शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है शव 4-5 दिन पुराना है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।