लातेहार/मनिका:- मनिका अंचल कार्यालय के सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोंगों और अंचल कर्मियों द्वारा अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
जिसका अध्यक्षता पंचायत सेवक आत्मा सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्त एक अनिवार्य कड़ी है। लेकिन सभी अधिकारियों को सम्मानित नही किया जाता जो अधिकारी अपने कार्य करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं, वहीं सम्मान भी पाते है।
इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा देवी, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, वही संतोष शुक्ला सीईओ ने कहा कि अब जितने भी मेरे पास समय बचे हुए हैं मैं अपना क्षेत्र में अपने पैसे से एक स्कूल खोलकर निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे और हर गरीब बच्चे पढ़े मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, ग्राम प्रधान रजत कुमार, बीईओ अमरेंद्र पाठक, समेत कई लोग उपस्थित थे।।