केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाते हुए लिखा कि यहां पर कई जगह मुस्लिम समाज की महिलाएं समूह में मतदान कर रही हैं।
अपने आरोप के समर्थन में अन्नपूर्णा देवी ने एक वीडियो भी शेयर किया।सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ‘गांडेय विधानसभा के डोकीडीह प्रखंड में बूथ संख्या 282 पर प्रशासन के सहयोग से अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं से समूह में मतदान करवाया जा रहा है जो गुप्त मतदान के नियमों का सरासर उल्लंघन है।
ऐसी ही अनियमितताएं अनेक स्थानों पर दिख रही हैं। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले।’इस पोस्ट के साथ उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें तीन महिलाएं एक साथ वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर आती नजर आ रही हैं।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,