Views: 189
1 0
नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह

नावा बाजार (पलामू):- झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई।नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मोरिया और चचेरिया बूथ पर विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह देखा गया।वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बूथ संख्या 357,358 में महिलाएं और पुरुष कतार में खड़े होकर अपनी…

नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह
Read Time:3 Minute, 14 Second
नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह

नावा बाजार (पलामू):- झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई।नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मोरिया और चचेरिया बूथ पर विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह देखा गया।वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बूथ संख्या 357,358 में महिलाएं और पुरुष कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। बिश्रामपुर विधानसभा से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मतदान केंद्रों पर वोटरों की लग रही कतार

नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

मतदाता अपने-अपने मतदान केद्रों पर आकर मतदान करते रहे।जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी पार्क करने के आदेश दिया गया था।ब्रह्मोरिया स्कूल बूथ केंद्र पर 60% और चचेरिया बूथ पर 62%वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।दोनों मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मतदान करने का उत्साह देखा गया, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दोनों मतदान केंद्रों पर मतदान किया। महिलाओं ने लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान करके जागरूकता का परिचय दिया।

दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता ने भी बढ़ चढ़कर कर मतदान किया

नावा बाजार:झारखंड में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, ग्रामीण इलाकों में वोटरों में दिखा उत्साह
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के 77 बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुबह 7 बजे से ही मतदान डाले जा रहे थे। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता ने भी बढ़ चढ़कर कर मतदान किया।मतदान केंद्रों पर नियुक्त वॉलिंटियर ने दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने पर मदद किया। नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए गए थे,जिसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन कर रही थी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर लगातार पेट्रोलिंग कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports