भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन

भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन
Views: 228
2 0
Read Time:3 Minute, 35 Second
भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन

अमीन अंसारी,

मांडर। शनिवार को मांडर विधानसभा के बुढ़ा खुखरा मैदान में गठबन्धन प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम बेटी का बात करते हैं तो मोदी गाय गोबर हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं।

जब जनता सरना धर्म कोड की बात करते हैं तो भाजपा बोलती है की जीतने के बाद विचारेंगे। मोदी जी झारखन्ड की आदिवासी आपके बातो में आने वाला नही है इस बार आपको पूरे झारखन्ड से उखाड़ फेंकने का काम करेगें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मांडर की धरती से मोदी को ललकारा और कहा कि मोदी जी धर्म की राजनीति बंद करें अगर आपमें दम है तो मुद्दों पर चुनाव लड़िए।

भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि झारखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री ने ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया। आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकार की बात करने वाले नेता बंधु तिर्की को भाजपा ने सुनियोजित तरीके से चुनाव लड़ने से रोक दिया।

कहा भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। जब गठबंधन सरकार मईया सम्मान योजना को शुरू किया तो राज्य के भोली भाली जनता को ठगने के लिए गोगो दीदी योजना बोल कर यहां की महिलाओं को गुमराह करने लगी। भाजपा कभी नही चाहती की झारखन्ड विकाश करे।

भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन


असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि वे पिछले एक साल से झारखण्ड में घूम रहे है। ऐसा लगता है कि इसने झारखण्ड सरकार को गिराने का सुपारी ले रखी है। असम में आदिवासी महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, इस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री क्यों नहीं बोलते। कहा भाजपा कहती हैं यहां एनआरसी यूसीसी लागू करेगें इसपर हेमन्त सोरेन ने कहा कि यहां एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होगी यहां सीएनटी और एसपीटी एक्ट लागू होगी।

उन्होंने मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना और केसीसी ऋण माफी योजना की चर्चा की और कहा कि गठबंधन सरकार हमेशा से आदिवासियों और मूलवासियों के हित को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया है और हमेशा करता रहेगा।

मौके पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत कांग्रेस नेता बंधु तिर्की विधायक प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की छत्तीसगढ़ के विधायक यूडी मिंज बेलस तिर्की असम से स्टीफन मरांडी सहित अन्य नेताओं ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

Loading

भाजपा दो मुहा सांप है ये छः महिना इधर से खाता है और छः महिना उधर से। हेमन्त सोरेन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment