स्थानीय समाचार
इंटर परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाई गई
Views: 55
Read Time:1 Minute, 2 Second
पटना। बीएसके कॉलेज में इंटरमीडिएट सत्र 2024–26 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले बिना विलंब शुल्क के प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तथा विलंब शुल्क के साथ 12 दिसंबर निर्धारित थी। इसे संशोधित कर अब बिना विलंब शुल्क के 12 दिसंबर और विलंब शुल्क के साथ 13 से 19 दिसंबर तक किया गया है।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने इंटर के परीक्षा प्रपत्र भरने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि के इंतज़ार में देरी न करें और निर्धारित समय सीमा से दो दिन पूर्व ही प्रपत्र भरकर महाविद्यालय काउंटर में जमा कर दें।
![]()




