स्थानीय समाचार

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मांडर विधानसभा में‌ कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में किया वोट की अपील

Views: 510
0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second
राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मांडर विधानसभा में‌ कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में किया वोट की अपील
  • उमड़ा जन सैलाब जुटी हजारों की भीड़
  • झांसे में नही आयेंगे, मोहब्बत की दुकान लगाएंगे, फिर से गठबंधन की सरकार बनाएंगे:इमरान प्रतापगढ़ी

अमीन अंसारी,

चान्हो ।मांडर विधान सभा के चान्हो प्रखंड के बलसोकरा मदरसा चौक में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय इमरान प्रतापगढ़ी जी ने मांडर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे नफरत और झूठ के झांसे में न आएं, बल्कि मोहब्बत और एकता का संदेश देने वाली कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “झांसे में नहीं आयेंगे, मोहब्बत की दुकान लगाएंगे, फिर से गठबंधन की सरकार बनाएंगे!” उन्होंने न केवल हेमंत सोरेन के हिम्मत की बात की उनके योजनाओं पर चर्चा की और यह भी जोर दिया कि कांग्रेस का उद्देश्य आदिवासी, मुलवासी के अस्मिता की रक्षा समाज में प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण बनाना है। उन्होंने बताया कि मांडर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की न केवल एक मजबूत नेता हैं, बल्कि जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रही हैं।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मांडर विधानसभा में‌ कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में किया वोट की अपील

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बीजेपी वालों से कुछ सवाल करो तो वह कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। मैं बीजेपी वालों से यह कहता हूं, अपने ही सरकार द्वारा चलाया हुआ 2000 का नोट को आप लोग 7 साल नहीं चला सके, और आप लोग हम लोग से पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। बीजेपी सरकार ने पिछले 10 सालों में केवल और केवल महंगाई दिया है। 2014 से पहले कहां पेट्रोल और डीजल 60 रुपए के आसपास था और अभी 100 रुपए के पार हो गया है।

गैस 450 रुपए में मिलता था अभी 1000 रुपए हो गया है। बीजेपी वालों के पास किसानों का ऋण माफ करने के लिए पैसा नहीं है लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ का कर्ज यह लोग माफ कर रहे हैं।

इसीलिए राहुल उनकी सरकार को उद्योगपति की सरकार कहते हैं। झारखंड में गठबंधन की सरकार फिर से आने वाली है आप लोगों की उपस्थित यह बतला रही है,कि मांडर विधानसभा से शिल्पी नेहा तिर्की को भारी मतों से आप लोगों के सहयोग से जीत रही है आप लोग 13 तारीख को श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में घरों से निकल कर मतदान करें।

Loading

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मांडर विधानसभा में‌ कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में किया वोट की अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button