झारखंडजमशेदपुरराजनीतिस्थानीय समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगी

Views: 378
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगी

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा की। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त की।
मंगलवार को प्रातः श्रीमती साहू टेल्को मिलेनियम पार्क से जनसंपर्क की शुरुआत की।

तत्पश्चात वो मनीफीट सोखी कॉलोनी में धर्म प्रचार कमेटी और अकाली दल के कार्यालय पहुंची जहां प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, सरदार रामकृष्ण सिंह, और सरदार रविंदर सिंह से आशीर्वाद प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बर्मामाइंस के मिश्रा बगान, महानंद बस्ती और वीर बिरसागढ़ बस्ती में जाकर लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान लोगों का विशेषकर महिलाओं ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाई। श्रीमती साहू गोलमुरी व सिदगोड़ा बाजार का भी दौरा की और दुकानदार भाईयों से समर्थन मांगीं।

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगी

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने समाजसेवी गुरुचरण सिंह बिल्ला और उनके परिवार से भी मिली। बाद वो जिला व्यवहार न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से बातचीत की और उनका समर्थन मांगी।

उधर नाई समाज ने पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। उधर काशीडीह में कृष्णा साहू के आवास पर समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू को भारी मतों से विजयी बनाना है।

बैठक में देवानंद, गजेन्द्र साहू, जगदेव जी, रवीन्द्र साहू, छगनलाल साहू, कृष्णा साहू, राजन साहू, ह्रदयानंद, देवानंद साहू, परमानंद, संतोष कुमार, राम प्यारी देवी, सीता देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी यादव, भूमिन देवी, माया देवी, सुशीली देवी, प्रीती बाई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पूर्णिमा साहू ने सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र का समग्र: विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Loading

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button