Views: 320
0 0
बीजेपी 67 सीटों पर झारखंड में लड़ेगी चुनाव। आईए जानें किसका किसका कटेगा टिकट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बीजेपी 67 सीटों पर झारखंड में लड़ेगी चुनाव। आईए जानें किसका किसका कटेगा टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि बीजेपी पार्टी सूबे 81 सीटों में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, बाकी सभी सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी.झारखंड में बीजेपी एनडीए…

बीजेपी 67 सीटों पर झारखंड में लड़ेगी चुनाव। आईए जानें किसका किसका कटेगा टिकट
Read Time:4 Minute, 1 Second
बीजेपी 67 सीटों पर झारखंड में लड़ेगी चुनाव। आईए जानें किसका किसका कटेगा टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि बीजेपी पार्टी सूबे 81 सीटों में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, बाकी सभी सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी.झारखंड में बीजेपी एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है.

यहां उसका गठबंधन जेडीयू और आजसू के साथ है. बीजेपी 11 सीटें आजसू और दो सीटें जेडीयू को दे सकती है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के 22 मौजूदा विधायकों का टिकट बरकरार रखा जाएगा, जबकि 6 विधायकों का टिकट कटने वाला है. पार्टी ने 56 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.

बीजेपी पहली सूची कल तक कर सकती है जारी
उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी बीते दिन दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में झारखंड चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई.

इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष शामिल थे. बैठक में राज्य के चुनाव प्रभारी और झारखंड कोर टीम के सदस्यों के साथ उम्मीदवारों की संभावित नामों पर चर्चा की गई.बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में झारखंड की लगभग सभी सीटों पर चर्चा हुई.

करीब 12-13 सीटों पर नाम तय करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है. बताया जा रहा है अगले दो दिनों में पार्टी झारखंड के लिए पहली सूची जारी कर सकती है. पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. पहली सूची में करीब 35 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं.


सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं और अन्य दलों से आए नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है. झारखंड के बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी सहयोगी आजसू को 11 सीटें देगी, जेडीयू को दो सीटें देगी और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान को चुनाव नहीं लड़ने के लिए राजी कर लिया गया है.

यह तय करना केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है कि वे पासवान की पार्टी को एक सीट देने को तैयार है या नहीं.सूत्रों का कहना है कि झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी सराय केला सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाने पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी अपनी चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ेंगे.


डिस्क्लेमर: यह TV9 की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे न्यूज अप्रैजल डॉट इन की टीम ने संपादित नहीं किया है

Loading

बीजेपी 67 सीटों पर झारखंड में लड़ेगी चुनाव। आईए जानें किसका किसका कटेगा टिकट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports