Views: 311
0 0
चंदा करने के क्रम में दुकानदार से हुआ नोक झोक, दुकानदार ने चाकू से किया हमला,हुआ घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चंदा करने के क्रम में दुकानदार से हुआ नोक झोक, दुकानदार ने चाकू से किया हमला,हुआ घायल

घाघरा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर साहू को दुर्गा पूजा दुकान चंदा लेने के क्रम में अस्पताल रोड स्थित बंधन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में चंदा में शामिल लोगों ने अखिलेश्वर साहू को सीएचसी घाघरा में इलाज के लिए पहुंचाया।…

चंदा करने के क्रम में दुकानदार से हुआ नोक झोक, दुकानदार ने चाकू से किया हमला,हुआ घायल
Read Time:2 Minute, 37 Second
चंदा करने के क्रम में दुकानदार से हुआ नोक झोक, दुकानदार ने चाकू से किया हमला,हुआ घायल
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान को किया आग के हवाले

घाघरा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर साहू को दुर्गा पूजा दुकान चंदा लेने के क्रम में अस्पताल रोड स्थित बंधन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में चंदा में शामिल लोगों ने अखिलेश्वर साहू को सीएचसी घाघरा में इलाज के लिए पहुंचाया।

जहां बेहतर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर दुकानदार की भी पकड़ कर धुनाई कर दिया। पुलिस घटनास्थल पहुँच हमलावर को हिरासत में लेकर थाना ले गई है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि अखिलेश्वर पूजा समिति के सदस्यों के साथ दुकान दुकान घूम कर पूजा के सहयोग के रूप में चंदा मांग रहे थे जैसे ही बंधन इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर चंदा करने के लिए सभी लोग पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बंधन अपने दुकान से चाकू निकालकर अखिलेश्वर पर हमला कर दिया।

घटना के बाद घाघरा के लोगों में जैसे ही इस बात की जानकारी हुई भीड़ इकट्ठा होकर हमला करने वाले आरोपी के दुकान को आग के हवाले कर दिया। पूरे मामले को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार व थाना प्रभारी तरुण कुमार के अलावे घाघरा पुलिस मामले को शांत करने में लग गए है।

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव से पूछने पर उन्होंने बताया कि चंदा को लेकर है विवाद हुआ जिसमें दुकानदार के द्वारा समिति के एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है मामले का जांच किया जा रहा है आरोपी का इलाज पुलिस कस्टडी में हो रहा है।

Loading

चंदा करने के क्रम में दुकानदार से हुआ नोक झोक, दुकानदार ने चाकू से किया हमला,हुआ घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports