Views: 184
0 0
पति ने पत्नी की हत्या कर शौचालय के गटर में डाला:जांच में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पति ने पत्नी की हत्या कर शौचालय के गटर में डाला:जांच में जुटी पुलिस

घाघरा ब्रेकिंग प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, गुमला:- जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतराटोली में शराबी पति भैराम उरांव ने अपनी पत्नी आरती देवी 32 वर्ष की हत्या दुपट्टे से गला घोटकर कर दिया और बीते गुरुवार की शाम उसके शव को शौचालय के गटर में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के…

पति ने पत्नी की हत्या कर शौचालय के गटर में डाला:जांच में जुटी पुलिस
Read Time:2 Minute, 45 Second

घाघरा ब्रेकिंग

पति ने पत्नी की हत्या कर शौचालय के गटर में डाला:जांच में जुटी पुलिस

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला:- जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतराटोली में शराबी पति भैराम उरांव ने अपनी पत्नी आरती देवी 32 वर्ष की हत्या दुपट्टे से गला घोटकर कर दिया और बीते गुरुवार की शाम उसके शव को शौचालय के गटर में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भैयाराम ने गॉव में लोगों को गुमराह करने के नियत से बताया कि उसकी पत्नी से कहा सुनी हुवी थी जिससे उसकी पत्नी घर से भाग गई है।

लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब आरती का कोई सुराग नहीं मिला, तो चपका निवासी आरती के पिता जगन्नाथ बडाईक ने घाघरा थाना में मामले को लेकर शिकायत मंगलवार की शाम को की। पुलिस जब भैया राम से सख्ती से पूछताछ कि तो उसने पत्नी की हत्या किए जाने की बात कबूल कर लिया और शव को गटर में डालने की बात बताई। घटना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी तरुण कुमार ने न्यायालय को घटना की सूचना दी और न्यायालय द्वारा बतौर दंडाधिकारी अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल को नियुक्त किया गया।

दंडाधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ शव को गटर से निकाल पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भैया राम नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। इधर मृतक के हत्यारा पति भैयाराम ने पुलिस के को बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे लड़का के साथ प्रेम प्रसंग था। गुरुवार को भी उसी लड़के से फोन में बात करते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुवा और गुस्से में उसने उसकी हत्या कर दी।

शव को निकालने के लिए नगर पालिका गुमला से टीम मंगाया गया था शव शौचालय के गटर में होने के कारण नगर पालिका का सहयोग लिया गया। इस कार्रवाई में एस आई मनीष कुमार एवं विकास कुमार सहित पुलिस बल उपस्थित थी।

Loading

पति ने पत्नी की हत्या कर शौचालय के गटर में डाला:जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports