झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

गरीब और मजबूर लोगों को राहत देने का काम करें अधिकारी: मनोज कुमार सिंह

Views: 329
0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second
गरीब और मजबूर लोगों को राहत देने का काम करें अधिकारी: मनोज कुमार सिंह
  • व्यवहार न्यायालय लातेहार में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,11 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा।
  • चैबीस करोड़ अन्नठावन लाख अन्नठावन हजार पांच सौ संतानबे रूपये का हुआ सेटलमेंट।


लातेहार:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 11 हजार पांच सौ सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जो वाद वर्षों तक चलता है उसका निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से तुरंत किया जा सकता है। वादों के निपटारा के लिए सबसे सुगम मार्ग है।

उन्होंने विभिन्न वभागों से आये अधिकारियों से आग्रह किया कि सरकार के गाइडलाइन को फाॅलो करते हुए ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा करायें साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि दूर दुरस्त-गांव से आये गरीब और मजबूर लोगों को रहत मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जीतने भी वादकारी इस लोक अदालत में अपने वादों को खत्म करने के लिए आये हैं, उन्हें यथा संभव वादों का निपटारा कर के ही वापस भेजें। मौके जिला की उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि जनता यह कोशिश करें कि उनका वाद लोक अदालत के माध्यम से खत्म हो। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। बचत किये हुए पैसे से वह अपने अन्य कार्य को कर सकते हैं।

गरीब और मजबूर लोगों को राहत देने का काम करें अधिकारी: मनोज कुमार सिंह

चैबीस करोड़ अंठावन लाख अन्नठावन हजार पांच सौ संतानबे रूपये का हुआ सेटलमेंट
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों में लगभग चैबीस करोड़ अंठावन लाख अन्नठावन हजार पांच सौ सन्तान्बे रूपये का सेटलमेंट हुआ।

लोक अदालत के महत्व को समझाया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त गरिमा सिंह, एसपी कुमार गौरव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने लोगों को लोक अदालत के माध्यम महत्व के बारे में बताया।

गरीब और मजबूर लोगों को राहत देने का काम करें अधिकारी: मनोज कुमार सिंह

इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, सीजेएम अब्दूल नसीर, एसीजेएम शशी भूषण शर्मा, सिविल जज तृतीय सह न्यायिक दण्डाधिकारी स्वाति विजय उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, प्रभारी न्यायाधीश सह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी उत्कर्ष जैन, डीडीसी, डीएफओ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, पीएलए एवं कंज्यूमर फाॅरम के चेचरमैन एवं सदस्य, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।

Loading

गरीब और मजबूर लोगों को राहत देने का काम करें अधिकारी: मनोज कुमार सिंह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button