जमशेदपुर :- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिला जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल आएं दिन अपने कारनामों से सुर्खियां बटोरती रहती है। ताजा मामला एक गर्भवती महिला से जुड़ा हुआ। बेड के अभाव में एक बीमार गर्भवती महिला अस्पताल के बरामदे में पड़ी मिली।
भाजपा नेता विकास सिंह को एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी भतीजी गर्भवती है और विगत तीन दिनों से बिस्तर के अभाव में गायनिक वार्ड के बाहर बरामदे में इलाज को विवश हैं। सूचना पाकर एमजीएम पहुंचे विकास सिंह ने बिरसानगर निवासी गुड़िया नामक महिला के बारे में जानकारी हासिल किये। इस दौरान गुड़िया के पापा भी मौजूद थे। तेज बारिश की वजह से गुड़िया को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार का ध्यान गुड़िया के हालात की ओर आकृष्ट कराते हुए को गुड़िया को मदद पहुंचाने की अपील की ।