Read Time:1 Minute, 20 Second
हरिद्वार : शुक्रवार को भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में आयोजित युवा धर्म संसद में अपने कार्यकर्ताओं के संग सम्मिलित हुये।
दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता स्वामी रामदेव जी महाराज ने किया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय उपस्थित थे।
इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने वालों में श्री पोद्दार के अलावे अजीत सिंह, कैलाश चंद्र जांगिड़, गायत्री तपोवन, हरिद्वार के व्यवस्थापक संपत राज सिंघल, दीप शेखर सिंहल, मुकेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, कौशल्या देवी, अरुणा द्विवेदी, सरिता सेमिया आदि शामिल थे।