Views: 198
0 0
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मॉनिटरिंग के लिए आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मॉनिटरिंग के लिए आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त

राँची :– झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में 10 से 13 सितंबर तक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से कार्यक्रम की…

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मॉनिटरिंग के लिए आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त
Read Time:3 Minute, 15 Second

राँची :झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में 10 से 13 सितंबर तक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी।

झारखंड पुलिस मुख्यालय से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है।इनमें आईजी मनोज कौशिक को राँची , आईजी प्रभात कुमार को खूंटी,आईजी असीम विक्रांत मिंज को सिमडेगा,आईजी अखिलेश झा को गुमला, आईजी पंकज कंबोज को हजारीबाग, आईजी माइकल राज एस को बोकारो, आईजी नरेंद्र सिंह को पलामू ,

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मॉनिटरिंग के लिए आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त

आईजी राजकुमार लकड़ा को लातेहार, आईजी एवी होमकर को रामगढ़, आईजी ए विजयालक्ष्मी को देवघर,आईजी क्रांति गड़देशी को साहिबगंज, डीआईजी सुनील भास्कर को गिरिडीह, डीआईजी सुरेंद्र झा को धनबाद, डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को कोडरमा, डीआईजी अनूप बिरथरे को लोहरदगा, डीआईजी कार्तिक एस को चतरा, डीआईजी वाई एस रमेश को गढ़वा, डीआईजी इंद्रजीत महथा को दुमका, डीआईजी शैलेंद्र वर्नवाल को गोड्डा, डीआईजी संजीव कुमार को पाकुड, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को जामताड़ा जिला शामिल है।

प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन कर रहे या नहीं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। डीआईजी अनूप बिरथरे ने रविवार को बताया कि डीजीपी की पहल पर झारखंड पुलिस की ओर से यह बेहद अनूठी पहल की जा रही है। इसमें 10 सितंबर से राज्य के 24 जिलों में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हर जिले में एक मोबाइल नंबर, एक व्हाट्सएप नंबर और एक ईमेल आईडी जारी किया गया है। डीआईजी ने बताया कि हर जगह पर इलाके से या पुलिस मुख्यालय से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हर जिला मुख्यालय जाएंगे।

लोगों की शिकायतें ऑफलाइन भी जमा होंगी और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप जो भी शिकायत करेंगे, आपको उसकी पावर्ती रसीद दी जाएगी। इसके साथ एक नंबर भी दिया जाएगा, जिसके जरिए आम जनता यह पता लगा सकेगी कि उनकी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई है।

Loading

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मॉनिटरिंग के लिए आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports