Views: 313
0 0
उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का की आयोजन,हैदरनगर से आए दिव्यांग निसार अहमद को मिला ऑन स्पॉट ट्राई-साईकल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का की आयोजन,हैदरनगर से आए दिव्यांग निसार अहमद को मिला ऑन स्पॉट ट्राई-साईकल

मेदिनीनगर(पलामू):- पलामू उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया।जनता दरबार में हैदरनगर…

उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का की आयोजन,हैदरनगर से आए दिव्यांग निसार अहमद को मिला ऑन स्पॉट ट्राई-साईकल
Read Time:2 Minute, 17 Second
उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का की आयोजन,हैदरनगर से आए दिव्यांग निसार अहमद को मिला ऑन स्पॉट ट्राई-साईकल

मेदिनीनगर(पलामू):- पलामू उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।

जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया।जनता दरबार में हैदरनगर के करीमडीह से आए वृद्ध नागरिक निसार अहमद ने उपायुक्त से आवागमन हेतु ट्राईसाईकिल की मांग की।उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग है जिसके कारण चलने- फिरने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अतः उन्हें ट्राईसाईकिल दिया जाए।इसपर उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को ट्राईसाईकिल देने का निर्देश किया इसके पश्चात निसार अहमद को ऑन स्पॉट ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया।इसके पूर्व जब उपायुक्त के संज्ञान में आया कि वह हैदरनगर से आए हैं ,इसपर उन्होंने उनके लिए खाने का भी प्रबंध किया।

मौके पर श्री अहमद ने कहा कि आये थे ट्राईसाईकिल मांगने डीसी साहब ने ट्राईसाईकिल के साथ ही भोजन भी खिलाया उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। उपरोक्त के अलावे जनता दरबार में भूमि विवाद,पारिवारिक बटवारा,अवैध कब्जा,मानदेय भुगतान,राशन सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग के मामले समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed