Views: 450
0 0
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार मौत की घटनाओं के बाद बहाली को किया गया स्थगित, बदलेगी नियमावली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार मौत की घटनाओं के बाद बहाली को किया गया स्थगित, बदलेगी नियमावली

पलामू (झारखंड):- झारखंड में 22 अगस्त से चल रही उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मौत का सिलसिला जारी है। जिसके बाद झारखंड सरकार ने दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। उत्पाद सिपाही परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की दौड़ 60 मिनट में दौड़ना है।10 किलोमीटर की दौड़ 60 मिनट में दौड़…

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार मौत की घटनाओं के बाद बहाली को किया गया स्थगित, बदलेगी नियमावली
Read Time:3 Minute, 24 Second

पलामू (झारखंड):- झारखंड में 22 अगस्त से चल रही उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मौत का सिलसिला जारी है। जिसके बाद झारखंड सरकार ने दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। उत्पाद सिपाही परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की दौड़ 60 मिनट में दौड़ना है।10 किलोमीटर की दौड़ 60 मिनट में दौड़ लगाने के दौरान अबतक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

पलामू में सबसे ज्यादा 6 अभ्यर्थियों की मौत हुई है जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है।3 अभ्यर्थियों का पोस्टमार्टम रिम्स में हुआ। इसमें खुलासा हुआ कि अभ्यर्थियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दौड़ के दौरान अचानक अभ्यर्थियों का ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ रहा है और वे हार्ट अटैक के शिकार हो रहे है। हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण गर्मी और 10 किलोमीटर की लंबी और थकाऊ दौड़ है।

बता दें कि झारखंड में 583 उत्पाद सिपाही की भर्ती के लिए सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। जिसमें 600000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए 60 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी करनी है।वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 40 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी है।

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार मौत की घटनाओं के बाद बहाली को किया गया स्थगित, बदलेगी नियमावली

हार्ट अटैक के लक्षण नहीं समझ पा रहे : डॉक्टर

डॉक्टर का कहना है कि बिना प्रैक्टिस और बिना एक्सरसाइज 10 किमी की दौड़ ठीक नहीं है। दौड़ पूरी करनी है, यह सोच कर अभ्यर्थी लगातार भागते हैं।

इधर धुर्वा स्मार्ट सिटी राँची में 30 अगस्त को दौड़ के दौरान रांची पुलिस और मेडिकल ऑफिसर ने खुलासा किया कि जो बच्चे दवाई या नशीली पदार्थों का सेवन करके दौड़ रहे है उनकी दिमागी हालत गंभीर रूप से खराब हो रही है जो मौत का कारण बन रही है।

22 अगस्त से चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में इनकी हो चुकी है मौत …..

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार मौत की घटनाओं के बाद बहाली को किया गया स्थगित, बदलेगी नियमावली

अमरेश कुमार (गया),अजय महतो (रांची),सूरज वर्मा (गिरिडीह),पिंटू कुमार (गिरिडीह),दीपक कु. पासवान (पलामू),दो अन्य शामिल ।

सर्वाधिक 7 छात्र की मौत चियांकी हवाईअड्डा पलामू केंद्र,हजारीबाग के पदमा में 2,गिरिडीह पुलिस केंद्र 2,रांची के टेंडर ग्राम रातू 1,पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी 1,साहिबगंज के जैप-9 1 और कई छात्रों की दिमागी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports