Views: 130
0 0
यूक्रेनी हमलों से दहला रूस: मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

यूक्रेनी हमलों से दहला रूस: मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन

मॉस्को आरएसएस:- यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी शहरों पर हमला बोला है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, बीती रात को यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए। मॉस्को में कम से कम 26 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है। इस दौरान रातभर सायरन बजते रहे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी हमलों को अमेरिकी…

यूक्रेनी हमलों से दहला रूस: मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन
Read Time:2 Minute, 47 Second
यूक्रेनी हमलों से दहला रूस: मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन

मॉस्को आरएसएस:- यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी शहरों पर हमला बोला है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, बीती रात को यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए। मॉस्को में कम से कम 26 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है। इस दौरान रातभर सायरन बजते रहे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी हमलों को अमेरिकी साजिश करार दिया।

रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और अन्य पश्चिम देशों की सैन्य सहायता के दम पर यूक्रेन रूस पर हवाई हमले कर रहा है।रूस के क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने शनिवार रातभर मॉस्को और पूरे रूस में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर पोस्ट में कहा कि मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में कई ड्रोन नष्ट कर दिए गए।इन रूसी शहरों में हवाई हमलेक्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए लगभग 26 ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

वोरोनिश क्षेत्र में 10 से अधिक ड्रोन नष्ट कर दिए गए और कुर्स्क, लिपेत्स्क, रियाज़ान और तुला क्षेत्रों में कई ड्रोन गिराए गए। जानकारी के अनुसार, हमलों के परिणामस्वरूप कोई चोट या क्षति नहीं हुई। इस हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन ने रूस पर काउंटर अटैक तेज कर दिया है। यूक्रेनी सेना बीते 5 अगस्त से रूसी शहर कुर्स्क पर कब्जा किए हुए है और रूसी सेना शहर को आजाद करने के लिए संघर्ष कर रही है।

रिपोर्ट है कि जैसे-जैसे यूक्रेन का घरेलू ड्रोन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, कीव ने रूस पर हमलों को बढ़ा रहा है। यूक्रेन रूस के ऊर्जा, सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है।

Loading

यूक्रेनी हमलों से दहला रूस: मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports