स्थानीय समाचार
सीसीएल और बोकारो जिला प्रशासन के बीच 111 करोड़ रुपए का एमओयू

Views: 123
Read Time:1 Minute, 17 Second

राँची:- सीसीएल महाप्रबंधक ढोरी क्षेत्र रंजय सिन्हा और बोकारो डीसी के प्रतिनिधि शक्ति कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीएसआर बोकारो के बीच बुधवार को 111 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया गया.
अनुसार क्षतिपूर्ति निवारण योजना (डैमेज रेमेडीशन प्लान) एवं प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधन संवर्धन योजना (नेचुरल एंड कम्युनिटी रिसोर्स ऑग्मेंटेशन प्लान) के अंतर्गत एमओयू साइन किया गया.
झारखंड सरकार द्वारा इस राशि का उपयोग विभिन्न सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा, जिससे जिले के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा.
इस मौके पर सीसीएल की ओर से परियोजना पदाधिकारी, एसडीओसी. एम शैलेश प्रसाद एवं नोडल पदाधिकारी (वन एवं पर्यावरण), एसडीओसी एम अच्युतानंद कुमार उपस्थित थे.
![]()




