लातेहार/मनिका:- जिला मुख्यालय समेट सभी प्रखंडो में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन- भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर घर में आप व्यापक तैयारियां की गई। सोमवार को लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। दोपहर 2:00 के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दुख के साथ निभाना का वचन भाईयों लिया। वही भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाना का वादा किया।
इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई। बहनों ने भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। व छोटे भाइयों ने भी अपने बड़े बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वही प्रखंड मुख्यालय से लेकर देहात तक मिठाइयां की दुकानें सज गई थी। बहनों ने मिठाई और राखी की खरीदारी जम कर की।
कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही सभी भक्ति स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना किया।