
संवाददाता लातेहार,
लातेहार:- झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी शुक्रवार को रांची से नगर उंटारी जाने के क्रम में लातेहार परिसदन में कुछ देर के लिए रूके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाउरी ने भी कार्यकर्ताओं का अभिभंनदन करते हुए कहा कि राज्य की सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं।
राज्य की जनता त्रस्त है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार आने जा रही है। विधानसभा चुनाव में समय नहीं बचा हैं सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। मौके पर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,उपाध्यक्ष राकेश दुबे, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रमोद, पिंटू रजक, बंसी यादव ,रामदेव सिंह के द्वारा बाउरीको स्वागत किया गया। साथ साथ जिले के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेकृष्णा सिंह भी उपस्थित रहे।