Views: 183
0 0
झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ 3 जुलाई को बैठक करेंगे हेमंत सोरेन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ 3 जुलाई को बैठक करेंगे हेमंत सोरेन

रांची (आरएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को अपने आवास पर राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है।झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं सत्तारूढ़ गठबंधन के बड़े लीडर भी बैठक में मौजूद रहेंगे।बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य में…

झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ 3 जुलाई को बैठक करेंगे हेमंत सोरेन
Read Time:3 Minute, 5 Second
झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ 3 जुलाई को बैठक करेंगे हेमंत सोरेन

रांची (आरएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को अपने आवास पर राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है।
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं सत्तारूढ़ गठबंधन के बड़े लीडर भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य में मौजूदा सरकार के स्वरूप और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
हेमंत सोरेन पांच महीने जेल में रहने के बाद 28 जून को जमानत पर रिहा हुए हैं। इसके बाद सत्तारूढ़ गठबंधन की यह पहली बड़ी बैठक है।
विधायकों को भेजी गई सूचना में बताया गया है कि इसमें आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श होगा।


इसके पहले हेमंत सोरेन ने सीएम रहते हुए 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी के पहले गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की थी और अपनी गैरमौजूदगी में चंपई सोरेन को गठबंधन का नया नेता घोषित किया था। सभी ने उनके फैसले को एक मत से स्वीकार किया था।
चंपई सोरेन ने भी पांच महीने के दौरान सरकार चलाते हुए हेमंत सोरेन के प्रति पूरी लॉयल्टी दिखाई है। वह जेल में बंद हेमंत सोरेन से मुलाकात कर लगातार दिशा निर्देश लेते रहे हैं। चंपई सोरेन कई मौकों पर खुद को हेमंत पार्ट-टू बता चुके हैं।


अब जबकि हेमंत सोरेन को नियमित जमानत मिल चुकी है, तब सवाल उठ रहा है कि क्या वह फिर से सीएम की कुर्सी संभालेंगे? 3 जुलाई को गठबंधन की बैठक में कुछ विधायक इस मुद्दे को उठा सकते हैं।


हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीन-चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक चंपई सोरेन को रिप्लेस करने की जोखिम हेमंत सोरेन शायद न उठाएं, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं और जनता में गलत संदेश जा सकता है। माना जा रहा है कि गठबंधन की बैठक में सरकार के मंत्रिमंडल में दो खाली बर्थ पर मंत्रियों की नियुक्ति, चुनाव के दौरान सीटों के तालमेल और चुनावी रणनीति पर बड़े फैसले के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया जाएगा।

Loading

झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ 3 जुलाई को बैठक करेंगे हेमंत सोरेन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports